सम्मान अभियान : छतरपुर की मशहूर चाइल्ड एक्ट्रेस माही सोनी ने की यह अपील, एसपी ने जताया आभार

सम्मान अभियान : छतरपुर की मशहूर चाइल्ड एक्ट्रेस माही सोनी ने की यह अपील, एसपी ने जताया आभार

छतरपुर, संजय अवस्थी| इन दिनों मप्र में जागरूकता से महिलाओं की सुरक्षा के विषय पर सम्मान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं के प्रति समाज में सुरक्षित माहौल बनाने हेतु लोगों को शपथ दिलाई जा रही है। अभियान पर टीवी कलाकार माही सोनी ने खुशी जताते हुए छतरपुर पुलिस के आह्वान को आगे बढ़ाया है।

छतरपुर में जन्मी और मुंबई में कार्यरत माही सोनी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि छतरपुर पुलिस द्वारा महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे महिलाओं को सम्मान देकर रियल हीरोज बनें।

माही सोनी के इस संदेश के बाद छतरपुर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने अपनी ओर से माही का आभार जताया और कहा कि नन्हीं कलाकार के इस संदेश से समाज में जागरूकता आएगी और अभियान के लिए पुलिस का मनोबल भी बढ़ेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews