उपचुनाव वाले बड़ामलहरा क्षेत्र में दो माह से नहीं बंटा चावल

chhatarpur-ration-corruption

छतरपुर, संजय अवस्थी| आने वाले दिनों में छतरपुर जिले (Chhatarpur District) की बड़ामलहरा विधानसभा (Bada Malhera Assembly Constituency) में उपचुनाव (By-election) होने वाले हैं। इस उपचुनाव में भाजपा की ओर से संभावित प्रत्याशी मप्र नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष हैं। इसके बावजूद भी इस विधानसभा क्षेत्र में राशन वितरण को लेकर एक बड़ा भ्रष्टाचार (Corruption In Ration Distribution) सामने आया है।

एक शिकायत के मुताबिक बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र की राशन दुकानों से अप्रैल और मई के महीने में चावल का वितरण किया ही नहीं गया जबकि चावल वितरण के लिए सरकार द्वारा भेजा गया था। अब इस शिकायत की जांच के लिए भोपाल से खाद्य विभाग के संयुक्त संचालक शशांक मिश्रा के नेतृत्व में एक चार सदस्यीय टीम जांच करने आई है।

जांच दल के मुखिया शशांक मिश्रा ने शनिवार को बिजावर और बड़ामलहरा क्षेत्र की राशन दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य विभाग छतरपुर शाखा के दस्तावेज भी जांचे। जांच-पड़ताल के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए शशांक मिश्रा ने बताया कि दो महीने तक बड़ामलहरा एवं बिजावर की कुछ दुकानों से चावल वितरण न किए जाने संबंधी गंभीर अनियमितता मिली है। उन्होंने कहा कि आज के निरीक्षण में भी कुछ दुकानों में स्टॉक के संबंध में अनियमितताएं पायी गई हैं।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। इस संबंध में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि छतरपुर की खाद्य अधिकारी स्वाति जैन के संबंध में निजी तौर पर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि चावल नहीं वितरित होने को लेकर नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से भी जांच कराई जाएगी। उधर इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी स्वाति जैन ने कहा कि शासन के निर्देश पर यह रूटीन चैकअप है जो प्रदेश के तमाम जिलों में चल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews