Road Accident – मातम में बदली खुशियां, कुएं में गिरी बारातियों की कार, 6 की मौत

road accident

छतरपुर, संजय अवस्थी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले (Chhatarpur District) में आज मंगलवार- बुधवार रात की दरमियान दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हो गया । यहां बारातियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी और मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई वही 3 को सुरक्षित निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस (Chhatarpur Police) मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए भेज दिया है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े…Road Accident- सड़क हादसे में BJP नेता और उनकी पत्नी की मौत, 3 बेटों समेत 5 घायल
यह भी पढ़े…Road Accident : मप्र में बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, दूल्हे समेत 8 की मौत, कई घायल

मिली जानकारी के अनुसार, मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के दीवान जी के पुरवा का है।यहां बीती रात 2 बजे बारात में आई एक कार अनियत्रित होकर कुँए में गिर गई और लोगों की चीख-पुकार निकल गई। मदद की गुहार लगाते लगाते और कुएं में पानी होने के चलते  6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वही 3 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि बारात उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में महोबा के स्वासा गाँव से आई थी। घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्रेन के सहारे कुएं से कार को बाहर निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews