गांवों में होगा ग्रामीण निगरानी समिति का गठन, आने-जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

गांवों में होगा ग्रामीण निगरानी समिति का गठन, आने-जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

छतरपुर/संजय अवस्थी

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम को लेकर छतरपुर जिला प्रशासन के द्वारा समय-समय पर तमाम तरह के प्रयास किए जाते रहे। इसी कड़ी में छतरपुर जिला प्रशासन द्वारा एक अभिनव प्रयोग किया गया है जिसके तहत हर गांव के बाहर बैरियर लगाए जाएंगे। वही गांव में एक ग्रामीण निगरानी समिति का गठन किया जाएगा जिससे बाहर से आने जाने वाले लोगों को नजर रखकर प्रशासन को इस संबंध में अवगत कराया जा सकेगा।

लगातार जिले के अलग-अलग हिस्सों के ग्रामीण इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद छतरपुर कलेक्टर ने अब ग्रामीण स्तर पर ग्रामीण निगरानी समिति गठित करने का आदेश जारी किया है। ग्रामीण निगरानी समिति में सरपंच सचिव रोजगार सहायक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व गांव के पंच भी शामिल रहेंगे जहां गांव के आवागमन में उपयोग होने वाली सड़कों पर बैरियर के माध्यम से गांव में आने-जाने वालों पर नजर रखी जाएगी और उन्हें सख्ती से होम क्वारेंटाइन किया जाएगा। निगरानी समिति इसकी पूरी जानकारी प्रशासन को भी देगी, इस कार्य के नियमित पर्यवेक्षण हेतु सेक्टर अधिकारी भी नियुक्त किए  जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews