सफाई कर्मचारी ने CMO की पत्नी को गोली मारी, घटना के बाद इलाके में सनसनी

सफाई कर्मचारी ने CMO की पत्नी को गोली मारी, घटना के बाद इलाके में सनसनी

छतरपुर/संजय अवस्थी

खजुराहो में नगर परिषद सीएमओ की पत्नी को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी नगर परिषद का ही एक सफाई कर्मी बबलू पटेल नाम का व्यक्ति पर है। बताया जा रहा है की बबलू पटेल ने खजुराहो के विद्याधर कॉलोनी में स्थित सीएमओ के घर ही उनकी पत्नी को गोली मार दी। गोली महिला के सीने की दाहिने ओर लगी है। पहले घायल महिला को खजुराहो अस्पताल ले जाया गया, वहां से जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया गया। लेकिन उनकी हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया है।

पुलिस का कहना है की घटना का कारण अभी तक अज्ञात है, वहीं आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी और जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। बता दें कि सीएमओ जाबिर खान पहले भी खजुराहो सीएमओ रहा चुके है। उनका स्थानांतरण हुआ था और अब हाल ही में वो दोबारा खजुराहो सीएमओ बनाये गए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews