विधायक के चाचा पर SC -ST एक्ट का मामला दर्ज, राजीनामा नहीं करने पर पीड़ित को पीटने का आरोप

sc-st-case-register-against-congress-mla-uncle-in-chatarpur

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर के महाराजपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित के चाचा प्रदीप दीक्षित के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामल दर्ज किया गया है। राजीनामा को लेकर पीड़ित के साथ मारपीट और अपहरण करने का आरोप है। पुलिस ने प्रदीप दीक्षित के खिलाफ अनूसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण समेत भारतीय दंड विधान की पांच धाराओं में केस दर्ज किया है। मामला तीन साल पुराने मामले में समझौते को लेकर है| 

जानकारी के अनुसार गढ़ीमलहार थाना पुलिस ने उर्दमऊ निवासी मजदूर बुदुआ प्रजापति की शिकायत पर महाराजपुर विधानसभा से विधायक के चाचा नीरज दीक्षित पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मजदूर बुदुआ ने आरोप लगाया है कि विधायक के पिता ने तीन साल पहले उसके साथ मारपीट की थी, जिस पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। उस केस में विधायक के पिता विनोद दीक्षित को हाइकोर्ट से जमानत मिली थी। उसी केस में राजीनामा के लिए आरोपी प्रदीप दीक्षित ने दबाव बनाया और जब पीड़ित ने राजीनामा करने से इंकार कर दिया तो उसका अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है, कि उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़कर आरोपी भाग गए थे। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने दीप दीक्षित के खिलाफ अनूसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण समेत भारतीय दंड विधान की पांच धाराओं में केस दर्ज किया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews