Chhatarpur Viral Video: कलयुगी बेटे ने मां पर बरसाई लाठियां, जांच में जुटी पुलिस

Chhatarpur Viral Video: कलयुगी बेटे ने मां पर बरसाई लाठियां, जांच में जुटी पुलिस

Chhatarpur Viral Video : छतरपुर जिले में कलयुगी बेटे अपनी मां को लाठियों से पीट रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। जिसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है किस तरीके से युवक अपनी बुजुर्ग मां पर लाठियों से प्रहार कर रहा है। केवल इतना ही नहीं, जब उसकी मां लाठियों के प्रहार से अपने आप को बचाने के लिए भागते हुए गिर पड़ी तब भी बेटे ने जमीन पर गिर चुकी अपनी मां को बेरहमी से पीटता रहा। वहीं, पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”837818403″]

खड्डी गांव का मामला

दरअसल, मामला गौरिहार थाना क्षेत्र खड्डी गांव का है। इसके बाद कुछ लोग उसे पकड़ कर ले गए। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने घटना का वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने कहा कि गौरिहार थाने से सूचना ली गई है मगर वहां कोई भी शिकायत इस मामले की प्राप्त नहीं हुई है लेकिन एक मां के साथ उसके बेटे द्वारा लाठियों से प्रहार करना उचित नहीं है। उनके द्वारा थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि गांव में विवेचक को भेजकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

[dgv_vimeo_video id=”837818070″]

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews