विधायक नीरज दीक्षित की गाड़ी पर पथराव, भाई और बहू बाल बाल बचे

विधायक नीरज दीक्षित की गाड़ी पर पथराव, भाई और बहू बाल बाल बचे

छतरपुर, संजय अवस्थी। महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने पथराव कर दिया। उनके वाहन में विधायक तो नहीं थे लेकिन उनके छोटे भाई और बहू बाल-बाल बच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक नीरज दीक्षित के छोटे भाई धीरज दीक्षित अपनी पत्नी के साथ छतरपुर से ग्रह ग्राम उर्दमऊ जा रहे थे। रात करीब 9:30 बजे उनका वाहन गढ़ी मलहरा की बीच बस्ती में पहुंचा तभी अज्ञात हमलावरों ने वाहन पर पथराव कर दिया। हमलावर कट्टे से फायर करने के लिए भी धमका रहे थे। विधायक के भाई धीरज दीक्षित खुद का बचाव कर मौके से निकले और सीधे थाने पहुंचे जहां घटना की शिकायत दर्ज कराई जा रही है। बड़ा मलहरा उपचुनाव में व्यस्त विधायक नीरज दीक्षित भी घटना की जानकारी लगते ही गढ़ी मलहरा पहुंच गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews