शिक्षक ने तोड़ी मर्यादा, डांसर को गोदी में उठाकर लगाये ठुमके, भड़की आर्टिस्ट, वीडियो वायरल

शिक्षक ने तोड़ी मर्यादा, डांसर को गोदी में उठाकर लगाये ठुमके, भड़की आर्टिस्ट, वीडियो वायरल

Chhatarpur News : शिक्षक वो व्यक्ति होता है जिसपर समाज गर्व करता है, गुरु जी कहकर उसका सम्मान किया जाता है उसके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया है, लेकिन कुछ व्यक्ति ऐसे होते हैं जो शिक्षक पद की प्रतिष्ठा को धूमिल करते हैं, ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक शिक्षक एक कलाकार का डांस देखते देखते अपना आप खो बैठे और मर्यादा तोड़ते हुए उन्होंने डांसर को गोदी में उठा लिया, डांसर इस पर भड़क गई लेकिन उन्हें शर्म नहीं आई, अब शिक्षा विभाग ने उन्हें नोटिस जारी किया है।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो छतरपुर जिले की शासकीय माध्यमिक शाला बड़ामलहरा, माखनखेड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापक राममिलन लोधी का है।  इस वीडियो में शिक्षक राममिलन लोधी एक शादी समारोह में डांसर को गोदी में उठा कर डांस करते दिखाई दे रहे हैं, डांसर ने शिक्षक की इस अश्लील हरकत पर नाराजगी भी जताई जो वीडियो में दिखाई भी दे रहा है।

दरअसल जिले में आयोजित एक शादी समारोह में शासकीय माध्यमिक शाला बड़ामलहरा, माखनखेड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापक राममिलन लोधी भी शामिल हुए, यहाँ डांसर्स का स्टेज परफोर्मेंस रखा गया था, वे ग्रामीण अंचल में बजाये जाने वाले गानों पर डांस कर रही थी।

महिला डांसर्स को डांस करते देख प्रभारी प्रधानाध्यापक राममिलन लोधी से रहा नहीं गया उनके अंदर का डांसर जाग गया और वे भी मंच पर ठुमके लगाने लगे, अचानक शिक्षक महोदय में अंदर छिपा एक और केरेक्टर जाग जाता है और उनके मन में  अश्लीलता जाग जाती है, शिक्षक राममिलन लोधी डांस कर रही डांसर्स में से एक के नजदीक जाते हैं और उसे पीछे से पकड़कर गोदी में उठा लेते हैं और डांस करने लगते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”834400170″]

डांस कर रही डांसर को ये अश्लील हरकत नागवार गुजरती है वो विरोध करती है, गुस्सा देखकर शिक्षक महोदय उसे गोदी से उतार देते हैं और फिर खुद ऐसे डांस करने लगते हैं जैसे उन्होंने कुछ किया ही नहीं है, डांसर बहुत देर तक इस हरकत पर नाराजी जताती रहती हैं।

डांस का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोग बना रहे थे जिसमें शिक्षक राममिलन की हरकत भी कैद हो गई और वायरल हो गई, मामला शिक्षा विभाग के आला अफसरों तक पहुँच गया, एडीएम शिवाय अरजरिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक राममिलन लोधी को कारण बताओ नोटिस जारी  किया हैं, उनके जवाब के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”834400522″]

बहरहाल शिक्षक जैसे गरिमामय पद पर पदस्थ व्यक्ति द्वारा की गई इस हरकत के बाद समाज के लोगों द्वारा तरह-तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं, एक शिक्षक की ये अश्लील हरकत जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews