प्यार में अड़चन बन रहे किशोर की दोस्तों ने ही की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

प्यार में अड़चन बन रहे किशोर की दोस्तों ने ही की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

छतरपुर, संजय अवस्थी। पुलिस ने जनवरी में हुए किशोर की हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि हत्या का एक सनसनीखेज मामला 1 जनवरी 2021 को हरपालपुर थाना क्षेत्र में सामने आया था। सिनोरा पहाड़ी के ऊपर स्थित एक गुफा में 14 साल के नरेन्द्र अहिरवार की लाश पुलिस ने बरामद की थी।

पुलिस ने बताया कि अलीपुरा क्षेत्र में रहने वाले ख्याली अहिरवार के 14 वर्षीय बेटे नरेन्द्र का कत्ल उसके ही दो साथियों कल्लू भदौरिया एवं बउआ उर्फ हरिशंकर मौर्य ने की थी। दोनों अलीपुरा क्षेत्र के ही निवासी हैं। 21 दिसम्बर को उक्त आरोपी मृतक को अपने साथ मोटर साईकिल पर बैठाकर सिद्धन पहाड़ी घुमाने ले गए थे जहां आरोपियों ने पहले नरेन्द्र के गले में तौलिया फंसाकर उसका दम घोटा उसके बाद पत्थरों से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। दो थाना क्षेत्रों के बीच उलझे इस मामले का खुलासा करने में हरपालपुर थाना प्रभारी याकूब खान एवं अलीपुरा थाना प्रभारी आरएन पटैरिया ने अपनी टीमों के साथ मिलकर कार्यवाही की। पुलिस की टीम ने परिवार द्वारा बताए गए संदेहियों के मोबाइल नंबर को जब ट्रेस किया तो घटना दिनांक को उक्त आरोपियों के नंबर की लोकेशन पहाड़ी के समीप प्राप्त हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जब उनसे सख्त पूछताछ की तो आरोपियों ने हत्या करना कबूल कर लिया।

इस हत्या के मुख्य आरोपी कल्लू उर्फ दिलीप भदौरिया ने बताया कि मृतक नरेन्द्र अहिरवार उसके एक प्रेम प्रसंग के आड़े आ रहा था जिसके कारण उसकी हत्या की गई। आरोपियों ने नरेन्द्र को सिद्धन मंदिर घुमाने के बहाने 23 दिसम्बर को अपह्रत किया था और इसके बाद उसकी पहाड़ी के ऊपर हत्या कर किसी को लाश न मिले इसलिए शव को गुफा के अंदर डाल दिया था। पुलिस ने आरोपियों को अपहरण, हत्या जैसे गंभीर मुकदमे में न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस अंधे हत्याकाण्ड का खुलासा करने में दोनों ही थानों के लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मियों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews