आगरा से हाईजैक बस के यात्री छतरपुर पहुंचे, पूछताछ के बाद पुलिस ने सबको उनके घर भेजा

आगरा से हाईजैक बस के यात्री छतरपुर पहुंचे, पूछताछ के बाद पुलिस ने सबको उनके घर भेजा

छतरपुर, संजय अवस्थी

गुरूग्राम (gurugram) से आ रही यात्री बस के आगरा (agra) के पास हाईजैक (bus hijack) होने की खबर ने आज पुलिस प्रशासन के छक्के उड़ा दिए। आगरा से हाईजैक की गई कल्पना ट्रैवल्स की बस उत्तर प्रदेश के इटावा के बलरई थाना क्षेत्र के लखेरा कुआं के पास एक ढाबे पर खड़ी पाई गई और सारे यात्री भी सुरक्षित हैं। लेकिन इस दौरान छतरपुर (chhatarpur) पुलिस चकरघिन्नी बनी रही।

दरअसल कल्पना ट्रेवल्स की बस के स्टाफ को हाईजैक करने वालों ने उतार दिया था और बस के यात्रियो को लेकर फरार हो गये थे। इस मामले में जब यूपी पुलिस ने छतरपुर पुलिस की मदद मांगी तो एसपी सचिन शर्मा स्वयं दल बल के साथ नौगांव पहुंच गये और झांसी की ओर से आ रही बसों की चैकिंग शुरू कर दी। पुलिस को हाईजैक की हुई बस तो नही मिली, लेकिन उस बस के यात्री दूसरी बस से पलटी होकर नौगांव पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने सभी यात्रियों को नीचे उतार लिया और थाने ले जाकर एसपी ने स्वयं उनसे पूछताछ की। इस बस में छतरपुर और पन्ना के 35 यात्री थे, एसपी का कहना है यह पूरा मामला फाइनेंस कंपनी से जुड़ा है और सभी यात्री सकुशल हैं तथा उन्हें उनके घरो की ओर रवाना कर दिया गया है।

ये है पूरा मामला
मंगलवार शाम को गुरुग्राम से मध्यप्रदेश के पन्ना में अमानगंज के लिए कल्पना ट्रेवल्स की बस निकली थी। रात 10.30 बजे बस दक्षिणी बाइपास के रायभा टोल प्लाजा के पास पहुंची। वहां उन्हें दो एसयूवी गाड़ी में सवार आठ-नौ युवक मिले। उन्होंने प्लाजा पर ही खुद को फाइनेंसकर्मी बताकर बस को रोक लिया। चालक से बस से नीचे उतरने को कह रहे थे, लेकिन चालक वहां से बस को लेकर आगे चल दिया। इसके बाद रात सवा दो बजे UP 75 M 3516 नंबर की बस ने जैसे ही इटावा टोल क्रॉस किया, पीछे से आए कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उन्होंने यात्रियों से खुद को फाइनेंस कर्मी बताया, उन्होंने बस और परिचालक को खाना खिलाया और दोनों को 300-300 रुपये भी दिए और उन्हें छोड़ दिया।बदमाशों ने बस को हाईजैक कर ड्राइवर व कंडक्टर को उतार दिया। बाद में जानकारी मिली कि यात्रियों को भी अन्य बस में शिफ्ट कर दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews