हत्या के आरोपी दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, कट्टा और कारतूस बरामद

हत्या के आरोपी दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, कट्टा और कारतूस बरामद

छतरपुर/संजय अवस्थी

पुलिस ने अंधे कत्ल के आरोपी 2 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है।  9 जनवरी को गोयरा थाना अंतर्गत सिंगारपुर रेत खदान के समीप मृतक आबिद अली का शव मिला था। इस हत्याकांड की गुत्थी पहले ही सुलझ चुकी थी और एक आरोपी पूर्व में गिरफ्तार भी हो चुका था। अब पुलिस ने 20 हजार के 2 अन्य इनामी बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

आरोपी मलखान और मलखे यादव एवं आरोपी बोरा उर्फ बउरा यादव  को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से कट्टा कारतूस एवं हत्या में उपयुक्त बल्लम भी बरामद की गई है। डीआईजी विवेक राज सिंह ने दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था। एएसपी समीर सौरभ एवं एसडीओपी के नेतृत्व में गोयरा थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया,एएसआई सरोज गहलोत,प्रधान आरक्षक गोपाल सिंह,आरक्षक नवीन चौरसिया,सूर्य प्रकाश बाजपेई,महेंद्र सिंह भदौरिया,हितेंद्र दुबे,सत्यम मिश्रा की टीम ने इस केस को सुलझाने में सराहनीय कार्य  किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews