
Chhatarpur News : छतरपुर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2 प्रशिक्षण एकेडमी (Flying Training Organisations) का शुभारंभ किया है। साथ ही, उड़ान 5.2, हेली सेवा मोबाइल एप्लीकेशन की भी शुरूआत की गई और हेलीकाप्टर क्षेत्र में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान खजुराहो सांसद वी डी शर्मा मौके पर मौजूद रहे, जहां बुंदेली परंपरा के तहत ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत किया गया।
[dgv_vimeo_video id=”848268172″]
[dgv_vimeo_video id=”848268908″]
उड़ान योजना का विस्तार बढ़ाने पर चर्चा
शुभारंभ के बाद जनता को संबोधित किया गया। जिसमें सुदूर और पहाड़ी क्षेत्रों में उड़ान योजना का विस्तार बढ़ाने और देश की ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी को लेकर चर्चा की गई। इससे शहरों तक हेलिकाप्टर कनेक्टविटी बढ़ेगी। जिसके कारण अब आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं समेत अन्य कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जिसके लिए रियल मैप भी तैयार किया जा रहा है।
खजुराहो के लिए एक ऐतिहासिक दिन!
5वें हेलिकॉप्टर और छोटे विमान शिखर सम्मेलन 2023 के साथ ही आज खजुराहो में 2 नए एफटीओ (flying training organisations) की शुरुआत होने जा रही है। खजुराहो अब पर्यटन के साथ ही प्रशिक्षण और युवा विकास के एक हब में परिवर्तित होने जा रहा है।… pic.twitter.com/RkodCZFIXs
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) July 25, 2023

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

