UP के रेत माफियाओं की MP पर नजर, दो एलएनटी मशीनें जब्त, चालक पर FIR

UP के रेत माफियाओं की MP पर नजर, दो एलएनटी मशीनें जब्त, चालक पर FIR

छतरपुर, संजय अवस्थी| उत्तर प्रदेश के रेत माफिया (Sand Mafia) मौका पाकर नदी पार करते हुए मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) की सीमा में रेत का अवैध उत्खनन (Illegal Sand Mining) करते हैं और यहां से रेत निकाल कर बेचते हैं लेकिन खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई के कारण उत्तर प्रदेश की मध्य प्रदेश की सीमा में अवैध उत्खनन कर रहे दो एलएनटी मशीनों को जप्त कर लिया गया। इतना ही नहीं कलेक्टर और एसपी के सख्त निर्देश के कारण बंसिया थाने में दोनों चालकों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है।

खनिज निरीक्षक रमाकांत तिवारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर वे बंसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्रई घाट पहुंचे जहां रेत का अवैध उत्खनन कर रही उत्तर प्रदेश की 2 एलएनटी मशीनों को पकड़ लिया गया। दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही भारी पुलिस बल और खनिज विभाग की टीम को हर्रई में रेत माफियाओं ने देखा वैसे ही वे मशीनें लेकर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन बंसिया, चंदला और हिनौता थाने की पुलिस ने माफियाओं की मशीनों को भागने में कामयाब नहीं होने दिया।

परिणाम स्वरूप दोनों मशीनों को जप्त कर बंसिया थाने के हवाले करते हुए चालकों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। हालांकि मौका पाकर चालक भागने में सफल रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews