MP : अधिकारी-कर्मचारियों से ग्रामीण परेशान, विधायक से लगाई मदद की गुहार

MP : अधिकारी-कर्मचारियों से ग्रामीण परेशान, विधायक से लगाई मदद की गुहार

छतरपुर, संजय अवस्थी। आज रविवार (Sunday) को विधायक राजेश शुक्ला बबलू (MLA Rajesh Shukla Bablu) अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पलकौंहा में जन समस्या निवराण शिविर में शामिल होने पहुंचे। शिविर में पलकौंहा के अलावा ग्राम खरियानी, ढौंढऩ और सुनवाहा के लोगों ने अपनी समस्यायें बताकर उनका निराकरण कराने की मांग विधायक से की। वहीं विधायक ने जल्द ही उनकी सभी समस्याओं का निराकरण कराए जाने का आश्वासन उन्हें दिया।

इसके अलावा विधायक शुक्ला ने एक पुलिया निर्माण के कार्य का भूमिपूजन कर यहां आयोजित सामूहिक भोज में उपस्थिति दर्ज कराई। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि वे सबसे ज्यादा परेशान वन विभाग (Forest Department) के अधिकारी-कर्मचारियों (Officer-Employees) से हैं। इसके अलावा उनके गांवों (Villages) तक पहुंचने के लिए लगभग 15 किमी सड़क भी नहीं है जिस कारण उन्हें परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में किसी भी कंपनी का नेटवर्क (Network) नहीं आता है जिस कारण संचार सेवा पुरी तरह बंद है। वन विभाग की शिकायत करते हुए ग्रामीण बोले कि अगर उनके मवेशी वन विभाग की भूमि में चले जाते हैं तो विभाग के कर्मचारियों द्वारा उन्हें बंदी बना लिया जाता है और बाद में उनसे जुर्माना लेकर उन्हें छोड़ा जाता है। इसके अलावा वन विभाग के कर्मचारी भूसौर गेट से शाम 6 बजे आवागमन बंद कर दते हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति बीमार हो जाए तो उसे भी यहां से निकलने को नहीं मिलता और इस कारण से कई बार लोगों को अपने प्राण भी त्यागने पड़ जाते हैं।

शिविर में शामिल हुईं महिलाओं ने बताया कि गांव में मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण वे उनके जवान बच्चों का विवाह भी नहीं हो रहा है। शिविर के दौरान वृद्धावस्था पेंशन, बीपीएल कार्ड, वन विभाग की मनमानी, गांव में एक टावर लगवाए जाने के अलवा अन्य समस्याओं की शिकायत के तकरीबन 40-42 आवेदन प्राप्त हुए जिन्हें लेने के बाद विधायक ने शीघ्र ही उनका निराकरण कराने का भरोसा ग्रामीणों को दिलाया। शिविर के बाद विधायक ने गांव से स्कूल की तरफ जाने वाली सड़क के बीच में पडऩे वाले नाले के ऊपर पुलिया बनवाए जाने के कार्य का भूमि पूजन किया। तदोपरांत वे ग्रामीणों के साथ सामूहिक भोज में शामिल हुए। इस मौके पर एसडीएम डीपी द्विवेदी, जनपद सीईओ अखिलेश उपाध्याय, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास राजकुमार बागरी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews