उफनती नदी और पुल पर बहता पानी, छतरपुर में लोग जान जोखिम में डालकर ट्रोला से नदी कर रहे पार

खतरनाक तरीके से नदी पार करने के ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जो क्षेत्र में आवागमन की गंभीर समस्या को बयां कर रहे हैं।
Chhatarpur water flowing over the bridge

Chhatarpur water flowing over the bridge

मध्य प्रदेश में मानसून की बारिश ने कई जिलों में हालात खराब कर दिए हैं, नदी नाले उफान पर है, पुल पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है, लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है, ऐसे क्षेत्र जहाँ बिना पुलिया के निकलना संभव नहीं है वहां के लोग पानी उतरने का इन्तजार कर रहे हैं या फिर जान जोखिम में डालकर ओवर फ्लो हो रही पुलिस को पार कर रहे हैं

मध्य प्रदेश एक कई जिलों से ऐसे समाचार मिल रहे हैं कि ओवर फ्लो पुलिस पार करते समय हादसा हो गया, बीते रोज शिवपुरी में युवक पानी भरी पुलिया पार करते समय बह गया, ग्रामीणों ने उसे बचा लिया लेकिन उसकी बाइक बह गई , दमोह में एक डम्पर पुल से नदी में नीचे गिर गया, ट्रक में सीमेंट भरा हुआ था जो बारिश के कारण हुई पुल की फिसलन के कारण दुर्घटना ग्रस्त हो गया, लोगों के जान जोखिम में डालने की एक खबर छतरपुर से भी सामने आई है

छतरपुर जिले की गौरिहार जनपद पंचायत अंतर्गत खड्डी गांव की छोटी नदी में आसपास हो रही भारी बारिश के कारण जलस्तर अचानक बढ़ गया है। नदी उफान पर आने से पानी पुल के ऊपर से बह रहा है, जिससे सामान्य आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, लोग परेशान हो रहे हैं और अपनी जान को जोखिम में डालने से भी परहेज नहीं कर रहे।

नदी नाले उफान पर, प्रशासन का अलर्ट  

प्रशासन द्वारा उफनती नदियों और नालों के पास न जाने तथा दूरी बनाए रखने का सख्त अलर्ट जारी किया गया है इसके बावजूद, मजबूरी और लापरवाही के चलते लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। पैदल, मोटरसाइकिल और छोटी गाड़ियों की आवाजाही बंद होने पर ग्रामीण भारी भरकम ट्रोला (ट्रेलर  और ट्रकों पर सवार होकर उफनती नदी को पार कर रहे हैं।

जान जोखिम में डालते लोग, बाइक सहित कर रहे पुलिया पार 

खतरनाक तरीके से नदी पार करने के ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जो क्षेत्र में आवागमन की गंभीर समस्या को बयां कर रहे हैं। हालांकि ऐसे हालात में ट्रोला और ट्रक चालकों की मदद की भी चर्चा लोग कर रहे हैं कि भले ही प्रशासन ग्रामीणों की मदद नहीं कर रहा लेकिन रास्ते से गुजरते समय ट्रोला ड्राइवर ने बिना पैसा लिए उनकी मदद तो कर रहे हैं।  हालाँकि एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इस तरह से जान जोखिम में डालकर पुल पुलिया पार करने को सही नहीं मानती और लोगों को सलाह देती है ये खतरनाक हो सकता है इसे बचना चाहिए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews