
छतरपुर/संजय अवस्थी
छतरपुर के महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनिल जैन को सागर कमिश्नर ने सस्पेंड कर दिया है। अनिल जैन पर बक्स्वाहा सीएमओ लखन पाठक ने शराब के नशे में धुत होकर उनकी गाड़ी को टक्कर मारने और फिर उनसे अभद्रता करने के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित अन्य गाड़ियों में भी महिला बाल विकास अधिकारी अनिल जैन ने टक्कर मारी थी जिस पर सीएमओ ने अनिल जैन के खिलाफ नशे में धुत होकर गाड़ी में टक्कर मारने और उनसे अभद्रता करने की शिकायत पुलिस से की थी। इसकी जांच कलेक्टर ने बिजावर एसडीएम से कराई थी, जांच के बाद सोमवार को कमिश्नर जेके जैन ने महिला बाल विकास अधिकारी अनिल जैन को सस्पेंड कर दिया है।

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

