खूंखार गैंगस्टर को पकड़ने सब इंस्पेक्टर बनीं दुल्हन, ‘राधा’ बनकर की फोन पर बात

खूंखार गैंगस्टर को पकड़ने सब इंस्पेक्टर बनीं दुल्हन, ‘राधा’ बनकर की फोन पर बात

भोपाल/छतरपुर।

बदमाशों को पकड़नके लिए पुलिस कई तरह के रास्ते आजमाती है। मध्य प्रदेश का भी एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने खूंखार हत्यारोपी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हत्या, डकैती के 15 मामलों में फरार चल रहे 10 हज़ार का इनामी गैंगस्टर बालकिशन को छतरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालकिशन को पड़कने के लिए पुलिस ने पूरे फिल्मी अंदाज में एक प्लान तैयार किया जिसमें बालकिशन फंस गया। 

दरअसल,  छतरपुर थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर ने खूंखार अपराधी को पकड़ने के लिए दुल्हन बनने का नाटक रचा। जिले के नौगांव थाना पुलिस लंबे समय से बालकिशन की तलाश कर रही थी। शातिर अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। बालकिशन को पकड़ने के लिए सब-इंस्पेक्टर माधवी अग्निहोत्री (28) को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। फिर क्या था, माधवी ने अपनी रणनीति पर काम शुरू किया। चौबे को फंसाने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया गया। माधवी ने किसी व्यक्ति के जरिए सलवार-सूट पहने हुए अपनी फोटो आरोपी के पास भिजवाई। फोटो देखने के बाद दोनों में बात-चीत शुरू हो गई।

राधा बनकर की फोन पर बात

सब-इंस्पेक्टर माधवी अग्निहोत्री ने ‘राधा’ बनकर बालकिशन चौबे से फोन पर तीन दिन बात की और अपने जाल में फंसा लिया। फोन पर बात-चीत के बाद बालकिशन ने ‘राधा’ के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। चौबे ने उससे शादी से पहले एक बार मिलने के लिए कहा और यूपी-एमपी की सीमा पर एक गांव के मंदिर में मिलना तय हुआ। लेकिन बालकिशन को यह नहीं पता था कि गुरुवार को मंदिर में जिस राधा से मिलने वह पहुंचा था वह एक पुलिसकर्मी है। जब चौबे बाइक पर आया और गुलाबी सलवार-कुर्ता पहने एक महिला को देखकर उसकी तरफ बढ़ा। पहले से ही इंतजार कर रहे पुलिसकर्मियों ने फौरन उसे धर दबोचा। माधवी ने बताया, ‘जैसे ही मैंने उससे कहा ‘राधा आ गई’ उसके होश उड़ गए।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews