CG Transfer: श्रम विभाग में 11 अधिकारियों के तबादले, कईयों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, देखें पूरी लिस्ट

CG Labour Department Transfer: जून महीने के आखिरी दिन श्रम विभाग ने 11 अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इसमें नितेश विश्वकर्मा को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, कोरबा और शोएब काजी को कोंडागांव भेजा गया है।
Transfer 2026

छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग में फेरबदल किया गया है। मंगलवार, 30 जून को विभाग के 11 अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार कई श्रम पदाधिकारी और सहायक श्रम पदाधिकारी स्तर के अधिकारियों को विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करें। 

छत्तीसगढ़ श्रम विभाग अधिकारी तबादला

  1. नितेश विश्वकर्मा, श्रम पदाधिकारी को कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, कोरबा।
  2. अभिषेक ठाकुर को श्रम पदाधिकारी, कार्यालय सूरजपुर, अम्बिकापुर का भी अतिरिक्त प्रभार
  3. एलेन मिंज को बलरामपुर, श्रम पदाधिकारी
  4. शोएब काजी को बेमेतरा से कोंडागांव।
  5. ओम व्यास नेताम को बीजापुर से बालोद।
  6. समीर मिश्रा को जांजगीर-चांपा से राजनांदगांव ।
  7. आजाद सिंह पात्रे को कोंडागांव से जांजगीर-चांपा ।
  8. भूपेन्द्र सिंह चंद्रवंशी को बलरामपुर से कबीरधाम।
  9. पायल शर्मा को श्रमायुक्त कार्यालय नवा रायपुर से सहायक श्रमायुक्त कार्यालय दुर्ग ।
  10. जी.के. पाण्डेय, सहायक श्रम पदाधिकारी को नवा रायपुर से बेमेतरा।
  11. युगल किशोर शर्मा, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 को कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय बिलासपुर से तमनार (रायगढ़)

इन अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा

विकास सरोदे, उपश्रमायुक्त को पदोन्नति के बाद श्रमायुक्त कार्यालय नवा रायपुर भेजा गया है। राजाराम पाल, सहायक श्रम पदाधिकारी को बीजापुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उज्वला भाई को राजनांदगांव में अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है, जबकि ज्योति शर्मा, सहायक श्रमायुक्त को मुंगेली जिले का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

CG Labour Department Transfer order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews