छत्तीसगढ़ के 5 सबसे प्रसिद्ध व्यंजन, इनके स्वाद में है संस्कृति का अनूठा मिश्रण

भारत के हृदय प्रदेश के नाम से प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ अपने खूबसूरत पर्यटक स्थान और संस्कृति के लिए पहचाना जाता है। इसके अलावा यह जगह अपने स्वादिष्ट व्यंजन के लिए भी पहचान रखती है।
Chhattisgarh Cuisine

Chhattisgarh Cuisine: विविधताओं से भरे हुए भारत में छत्तीसगढ़ एक प्रसिद्ध और प्रमुख राज्य है। यह हिंदुस्तान के दिल मध्य प्रदेश के पास में बसा हुआ है और इसे हृदय प्रदेश के रूप में पहचाना जाता है। छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सुंदरता का भंडार देखने को मिलता है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको जैव विविधता और कई सारे नेचुरल रिसोर्सेस देखने को मिलेंगे जो आपका दिल जीत लेंगे।

अपने बेहतरीन पर्यटक स्थलों के अलावा यह राज्य अपनी संस्कृति, परंपराओं और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी पहचाना जाता है। छत्तीसगढ़ जाएंगे तो आपके यहां एक से बढ़कर एक फूड आइटम्स खाने को मिल जाएंगे। अगर आप कभी यहां घूमने का प्लान बनाते हैं तो यहां के पांच व्यंजनों का स्वाद आपको जरूर लेना चाहिए। चलिए हम आपको इनके बारे में बताते हैं।

छत्तीसगढ़ के व्यंजन (Chhattisgarh Cuisine)

सब्जी की कढ़ी

अपने पकौड़े वाली या फिर सादी कढ़ी के बारे में सुना होगा। आप जब छत्तीसगढ़ जाएंगे तो यहां पर सब्जियों वाली कढ़ी बनाई जाती है। इसमें हर तरह की सब्जी मिक्स की जाती है जो खाने में लाजवाब लगती है।

बाफौरी

इस व्यंजन का नाम जरूर अजीब है लेकिन यह खाने में स्वादिष्ट लगता है। इसे चने की दाल के आटे से बनाया जाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें सब्जियां भी मिक्स की जाती है। यह छत्तीसगढ़ के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है जो लोगों को बहुत पसंद आते हैं।

बोरे और बासी

इन व्यंजनों का नाम भले ही समझ में ना आए लेकिन यह छत्तीसगढ़ में रहने वाले लोगों की पहली पसंद है। इसे बनाने के लिए पके हुए चावलों को रात भर भिगोकर सुबह उसमें दही और कच्ची सब्जियां डालकर खाया जाता है। स्थानीय लोगों के बीच ये बहुत प्रसिद्ध है।

फरा

यह छत्तीसगढ़ के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है जिसे स्ट्रीट फूड के तौर पर भी खाया जाता है। इसे चावल के आटे से बनाकर भाप में पकाया जाता है। कुछ लोग इसे स्वाद बढ़ाने के लिए तल भी लेते हैं।

मुठिया

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध व्यंजनों में इसका नाम जरूर आता है। इसे चावल के बैटर में कई प्रकार के मसाले मिलाकर भाप में पका कर तैयार किया जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews