छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा के सात अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस सूची में रायपुर से लेकर बस्तर तक के अफसरों को नई जगहों पर पोस्टिंग सौंपी गई है। इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 18 जून 2026 को आदेश जारी किए हैं।
छत्तीसगढ़ आईएफएस अफसर तबादला सूची
- मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) कांकेर राजेश कुमार चंदेल को मुख्य वन संरक्षक (समन्वय) ।
- मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) जगदलपुर आलोक कुमार तिवारी को मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास/आईटी) ।
- मुख्य वन संरक्षक, कार्य योजना बिलासपुर राम अवतार दुबे को क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, नया रायपुर ।
- वन संरक्षक (प्रशासन, राजभाषा एवं समन्वय) विवेकानंद झा को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) कांकेर।
- वन उप संरक्षक (रिकॉर्ड) लक्ष्मण सिंह को प्रभारी वन संरक्षक, कार्य योजना मंडल बिलासपुर ।
- वन्यजीव क्षेत्र में कार्यरत स्टायलो मंगावी को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) जगदलपुर का अतिरिक्त प्रभार ।
- वर्ष 2021 बैच की आईएफएस अधिकारी निमला खेस्स को जिला वन अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार प्रभाग रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा वन विभाग द्वारा जारी एक और आदेश में अनिमेष गोवर्धन (रा.व.से.), संपदा अधिकारी, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख नवा रायपुर अटल नगर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रभारी वन उप संरक्षक (रोकड) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन वल प्रमुख, अरण्य भवन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ प्रमाणीकरण समिति, भारत वानिकी एवं कृषि (सीजीसर्ट) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।







