छत्तीसगढ़: 7 आईएफएस अधिकारियों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, यहां देखें पूरी लिस्ट

CG IFS Transfer : छत्तीसगढ़ शासन ने एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ का प्रबंध संचालक (एमडी) नियुक्त किया गया है। वहीं भारतीय वन सेवा अफसर अमरनाथ प्रसाद को वन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
Transfer 2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग के सात भारतीय वन सेवा (IFS) अफसरों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची के अनुसार, कई आईएफएस अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

तबादले की सूची में 1997 बैच से लेकर 2013 बैच तक के अधिकारी शामिल हैं। इसमें वर्ष 1997 बैच की संजीता गुप्ता, 1998 बैच के अमरनाथ प्रसाद, 2005 बैच के एस वेंकटाचलम, 2009 बैच के अभिषेक कुमार सिंह, 2012 बैच के गुरुनाथन एन, 2013 बैच के प्रणय मिश्रा और वर्ष 2013 बैच के रमेश कुमार जांगड़े का नाम शामिल है। आदेश के शासन ने स्पष्ट किया है कि सूची में पहले तीन अफसरों की नई पदस्थापना 31 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक के जारी आदेश के तहत , 1997 बैच की वरिष्ठ अधिकारी संजीता गुप्ता को राज्य लघु वनोपज संघ का नया प्रभारी प्रबंध संचालक (MD) नियुक्त किया गया है। एस. वेंकटाचलम को कार्यकारी संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के पद पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।

अभिषेक कुमार सिंह को प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कार्यालय में वन संरक्षक बनाया गया है। गुरुनाथन एन. को उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व का प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र संचालक नियुक्त किया गया है। रमेश कुमार जांगड़े को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में क्षेत्रीय महाप्रबंधक का प्रभारी बनाया गया है।

इन्हें सौंपा अतिरिक्त प्रभार

  • वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव को अमरनाथ प्रसाद को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • प्रणय मिश्रा को गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व का प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र संचालक तथा प्रोजेक्ट एलीफैंट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews