Transfer News: राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

CG SAS Transfer: छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी सूची के मुताबिक, नयनतारा सिंह तोमर को सूरजपुर के अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विनय कुमार अग्रवाल को नारायणपुर जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।
transfer news

छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के 7 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा 18 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से उप सचिव क्लेमेंटीना लकड़ा द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

प्रमुख फेरबदल और नई पदस्थापना

  1. उज्जवल पोरवाल: महाप्रबंधक (प्रशासन), छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड से अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी बनाए गए हैं।
  2. अभिषेक कुमार गुप्ता: CEO, जिला पंचायत, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी से स्थानांतरित कर उप सचिव, पर्यटन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।
  3. विनय कुमार अग्रवाल: CEO, जिला पंचायत, सरगुजा (अंबिकापुर) से अब CEO, जिला पंचायत, नारायणपुर नियुक्त किए गए हैं।
  4. डॉ. ऋतु वर्मा: उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के साथ-साथ अब छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC), नवा रायपुर में परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी।
  5. हेमंत कुमार मत्स्यपाल: सहायक महाप्रबंधक, छ.ग. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड से पदोन्नत/स्थानांतरित कर महाप्रबंधक (प्रशासन), छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड बनाया गया है।
  6. नयनतारा सिंह तोमर: अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय से अब अपर कलेक्टर, सूरजपुर के पद पर भेजी गई हैं।
  7. मनीष मिश्रा: अपर कलेक्टर, रायपुर से स्थानांतरित कर उप सचिव, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर पदस्थ किए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews