माँ तो आखिर माँ होती है…जब गायों के झुण्ड ने रोकी भागती हुई कार..वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

ज्यादातर यूजर्स लिख रहे हैं माँ तो आखिर माँ होती है ...कुछ यूजर्स लिख रहे हैं आखिर पशुओं में भी सेन्स होता है ..कुछ यूजर्स लिख रहे हैं एक माँ अपने बच्चे को बचाने के लिए कुछ भी कर सकती है..
Cows chased and stopped car

Cows chased and stopped car: इंटरनेट पर बहुत से वीडियो वायरल होते हैं जो यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित करते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो भावुक कर देते हैं ऐसा ही एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है, हालाँकि वीडियो पुराना है लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद लोग रिएक्शन दे रहे हैं और कह रहे हैं माँ तो आखिर माँ होती है…

इस समय इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गायों का झुण्ड एक कार का पीछा करते हुए अचानक उसके आगे आता है और कार को रोकते हुए दिखाई दे रहा है। ये वीडियो सीसीटीवी फुटेज है जो छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का बताया जा रहा है, गायों को अचानक सामने देख कार चालक कार रोक देता है, गाय कार के चारों तरफ चक्कर लगाने लगती हैं और उसे घेर कर रखती हैं।

आगे कार, पीछा करती गायों का झुण्ड, देखकर लोग भौचक  

ड्राइवर कुछ समझ पाता उससे पहले ही कुछ लोग वहां इकट्ठा हो गए इतने में कुछ लोगों ने कहा कार के नीचे गाय का बछड़ा है जिसे लापरवाह चालक ने टक्कर मार दी और वो कार में फंस गया जिसे घसीटकर वो ले जा रहा था, लोगों ने नीचे झुककर बछड़े को देखा और फिर कर को टेढ़ा कर बछड़े को बाहर निकाला, अच्छी बात ये रही कि गाय के बछड़े को कोई गंभीर चोट नहीं लगी, बछड़ा बाहर निकल आने के बाद गाय चली गई।

लापरवाह कार चालक बछड़े को घसीटकर ले जा रहा था  

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक ने रेलवे स्टेशन के पास सड़क पार कर रहे एक बछड़े को टक्कर मार दी और कार नहीं रोकी, बल्कि उसे घसीटता हुआ सुभाष चौक तक ले गया, उधर बछड़े को टक्कर लगते ही वहां गायों का झुण्ड भागती कार के पीछे भागने लगा और फिर उसे घेरकर उसे रोक लिया।

गायों ने कार का पीछा कर उसे घेरकर रोक लिया 

आरोपी ड्राइवर ने रेलवे स्टेशन के पास बछड़े को टक्कर मारी थी, लेकिन उसने मौके पर कार नहीं रोकी। टक्कर के बाद बछड़ा कार के नीचे आ गया और फंस गया। ऐसे में कार के नीचे फंसा बछड़ा सड़क पर घिसटते हुए कार के साथ चल रहा था, लेकिन ड्राइवर ने कार नहीं रोकी। इधर गायों ने बछड़े को देखा तो कार के पीछे-पीछे दौड़ लगा दी। कार रेलवे स्टेशन से सुभाष चौक पहुंच गई, लेकिन गायों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। जैसे ही कार रुकी सभी गायों ने उसे आगे से घेर लिया।

एक माँ अपने बच्चे को बचाने के लिए कुछ भी कर सकती है

भावुक कर देने वाला ये वायरल वीडियो जनवरी 2000 का है लेकिन आज इतने लंबे समय बाद फिर वायरल हो रहा है जिसपर लोग कमेंट कर रहे हैं ,ज्यादातर यूजर्स लिख रहे हैं माँ तो आखिर माँ होती है …कुछ यूजर्स लिख रहे हैं आखिर पशुओं में भी सेन्स होता है ..कुछ यूजर्स लिख रहे हैं एक माँ अपने बच्चे को बचाने के लिए कुछ भी कर सकती है..बहरहाल गाया वाला ये वायरल वीडियो इस समय बहुत देखा जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”1041646014″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews