MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

बिलासपुर नगर निगम में 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, भवन नवीनीकरण के बदले मांगे थे पैसे

CG News : बिलासपुर नगर निगम में ACB की कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार,भवन नवीनीकरण के बदले मांगे थे पैसे, संपदा शाखा में पदस्थ है बाबू
बिलासपुर नगर निगम में 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, भवन नवीनीकरण के बदले मांगे थे पैसे

छत्तीसगढ़ की बिलासपुर नगर निगम में आज, शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने सम्पदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को  की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कर्मचारी ने मकान नवीनीकरण से जुड़े काम को कराने के एवज में रिश्वत की रकम मांगी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, राजकिशोर नगर निवासी अजीत शुक्ला ने एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी कि संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी  (क्लर्क/बाबू) लक्ष्मीकांत ने मकान नवीनीकरण से जुड़े काम को कराने के बदले में 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद बिलासपुर ACB की टीम ने मामले की जांच की और शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में दबिश दी।

खास बात यह है कि जिस समय ACB की कार्रवाई हुई, उस दौरान नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक चल रही थी। कार्रवाई की खबर फैलते ही निगम के अधिकारी और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। ACB की टीम मामले में आगे की जांच कर रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
बिलासपुर नगर निगम में 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, भवन नवीनीकरण के बदले मांगे थे पैसे - MP Breaking News