Shri Ramlala Darshan Yojana के तहत मुफ्त में करवाए जा रहे अयोध्या दर्शन, जानें कैसे मिलेगा लाभ

Shri Ramlala Darshan Yojana

Shri Ramlala Darshan Yojana: देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाई जाती है ताकि उन तक फायदा पहुंचाया जा सके। कुछ योजना एक खास वर्ग के विकास के लिए चलाई जाती है तो वहीं कुछ सभी लोगों को सुविधाएं देने वाली होती है। इन दिनों एक योजना खूब चर्चा में चल रही है जो अयोध्या में विराजे श्री राम के दर्शन के लिए चलाई गई है। श्री रामलला दर्शन योजना जिसे कोर्ट में भी चुनौती मिली थी इस वक्त काफी चर्चा में है। इसके तहत लोगों को अयोध्या के राम मंदिर के मुफ्त में दर्शन मिल रहे हैं। चलिए आज हम आपको इस योजना की जानकारी देते हैं।

ऐसी है योजना

श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा की गई है। इसमें छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से यात्रियों को राम मंदिर दर्शन करने के लिए भेजा जा रहा है। इस योजना के तहत यात्रियों को राम मंदिर दर्शन करवाने के साथ श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन भी करवाए जाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि यह योजना बिल्कुल मुफ्त है। इसके तहत हर साल 20000 लोगों को दर्शन करवाने का लक्ष्य रखा गया है।

आयु सीमा

राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना में 18 से 75 वर्ष के नागरिक यात्रा कर सकते हैं। यह योजना उन लोगों के लिए काफी ज्यादा लाभदायक साबित होने वाले हैं। जो कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते धार्मिक यात्राओं पर जाने में सक्षम नहीं होते हैं।

हर जिले के लिए कोटा

इस योजना के तहत राज्य के अलग-अलग जिलों का कोटा तय किया गया है। रायपुर से सबसे ज्यादा लोग जाएंगे। हर यात्रा में लगभग 850 यात्रियों को अयोध्या ले जाया जाएगा। इसके लिए एक स्पेशल ट्रेन का इंतजाम किया गया है जो अलग-अलग दिन यात्रियों को यात्रा करवाएगी।

मिलेगी ये सुविधाएं

  • छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक की यह यात्रा 900 किलोमीटर की होने वाली है। भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कारपोरेशन मिलकर इसका क्रियान्वयन करेंगे।
  • यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी की ओर से भोजन, स्वास्थ्य, सुरक्षा, धार्मिक स्थलों के दर्शन, स्थानीय परिवहन की सुविधा दी जाने वाली है।
  • जिस भी जिले से यात्री जा रहे हैं। उन्हें उनके निवास स्थान से निर्धारित रेलवे स्टेशन तक लाने और वापस ले जाने की व्यवस्था की गई है।
  • हर जिले से एक सक्षम शासकीय अधिकारी और एक छोटा दल यात्रियों के साथ भेजा जाएगा।

योजन के लिए पात्रता

  • जो लोग छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं। वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 से 75 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • दिव्यांग लोग अपने साथ सहायक के तौर पर एक व्यक्ति को ले जा सकते हैं।
  • यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का जिला मेडिकल बोर्ड की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले लोगों को ही यात्रा पर भेजा जाएगा।

जरूरी दस्तावेज

इस योजना का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति के पास आधार कार्ड, मूल निवासी का प्रमाण पत्र, आयु प्रमाणपत्र, मोबाइल नंबर, स्वास्थ्य रिपोर्ट और पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है।

कैसे करें आवेदन

  • जो व्यक्ति योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें कलेक्टर कार्यालय जाकर योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • फॉर्म में सभी जानकारी अच्छी तरह भरने के बाद मांगे गए दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद इसकी जांच की जाएगी।
  • फॉर्म तथा दस्तावेज सत्यापित होने के बाद राम लला दर्शन योजना के लिए आवेदक का नाम भेजा जाएगा।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews