बलौदाबाजार फैक्ट्री विस्फोट: हादसे में करीब 6 लोगों की मौत की खबर, 5 की हालत गंभीर

बलौदाबाजार भाटापारा जिले में गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में करीब 6 लोगों की मौत और 5 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
Balodabazar factory blast

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में करीब 6 लोगों की मौत और 5 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया। यह पूरी घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत निपनिया गांव की है।

बता दें कि इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन, दमकल विभाग और राहत व बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया गया था। वहीं घायल मजदूरों को फर्स्ट एड करने के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

विस्फोट का करण क्या है?

विस्फोट कैसे हुआ इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने घटना पर जताया दुख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बलौदा बाजार के बकुलाही स्थित स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए भयावह विस्फोट की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में 6 श्रमिकों की असमय मृत्यु हो गई, जबकि 5 घायलों को बिलासपुर उच्च स्तरीय इलाज हेतु भेजा गया है।

सीएम ने आगे कहा, मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। इस दुख की घड़ी में उनकी हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार और हादसे के कारणों की तथ्यपरक जांच के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews