CG : लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 2 शिक्षक निलंबित, 118 अधिकारी कर्मचारियों को नोटिस

रायगढ़ जिले में नगरीय निकाय चुनाव में ड्यूटी से नदारद रहे 2 शिक्षकों को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही साथ 118 अधिकारी-कर्मचारियों को ट्रेनिंग से अनुपस्थिति पाये जाने पर नोटिस थमाया गया है।
CG suspend notice

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की है।कलेक्टर ने नगरीय निकाय चुनाव में ड्यूटी से नदारद रहे 2 शिक्षकों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही साथ 118 अधिकारी-कर्मचारियों को ट्रेनिंग से अनुपस्थिति पाये जाने पर नोटिस थमाया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने बताया कि काश्मीर कुजूर (माध्यमिक शाला आश्रम तेंदुमुड़ी) और अखिल शर्मा (प्राथमिक शाला बालक, हमालपारा) को रायगढ़ नगर निगम के मतदान दल में नियुक्त किया गया था, लेकिन 10 फरवरी को केआईटी रायगढ़ परिसर में मतदान सामग्री वितरण के दौरान दोनों शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए  तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खरसिया निर्धारित किया गया है।

118 अधिकारी-कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवि राही ने बताया कि मतदान दलों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिसके लिए कई चरणों में प्रशिक्षण आयोजित किए गए। ट्रेनिंग से गायब रहे 118 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

कलेक्टर ने कहा है कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनावी प्रक्रिया में तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews