नए साल से पहले 12 लाख किसानों को तोहफा, मिला 2 साल का धान का बोनस, सीएम ने जारी किए 3716 करोड़, बढ़ सकती है धान खरीदी की अवधि

farmers news

CG Farmers : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने मोदी की गारंटी का तीसरा वादा सुशासन दिवस के मौके पर पूरा कर दिया है। सीएम विष्णु देव साय ने सोमवार को अभनपुर के ग्राम बेन्द्री में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल के धान के बकाया बोनस के रूप में 3716 करोड़ रूपए की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की।ज किसानों के बैंक खाते में बोनस की राशि पहुंच गई है। कई किसानों को तो दो लाख से अधिक की राशि मिली है। किसानों में बहुत खुशी है। हमने प्रदेश की जनता से जो भी वादा किया है वे सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

जरूरत पड़ने पर धान खरीदी की अवधि बढ़ाएंगे

इस मौके पर उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदेंगे। जरूरत पड़ने पर समर्थन मूल्य में धान खरीदी की अवधि भी बढ़ाई जाएगी। मोदी की गारंटी के अंतर्गत हमने दो साल के बकाया बोनस के भुगतान का वादा किया था और इसे आज अटल जी की जयंती सुशासन दिवसर पर पूरा कर दिया गया है। हमारी कथनी-करनी समान है। हमने शपथ लेने के अगले ही दिन कैबिनेट की बैठक में गरीबों के 18 लाख आवासों के निर्माण की मंजूरी दी। इससे उन लोगों को आवास मिल सकेगा जो पिछले 5 साल में आवास से वंचित रहे थे। पिछले 5सालों में कुछ लोगों ने पीएम आवास की एक किश्त मिलने पर मकान का काम तो शुरू किया था, फिर दूसरी, तीसरी किश्त नहीं मिली तो कई बेघर रह गए, किसी ने कर्ज लेकर मकान बनवाया। हमने ऐसे बेघर लोगों की चिंता की है और उन्हें आवास देने का निर्णय लिया।

मोदी की गारंटी में जो भी वादे किए, पांच साल में पूरा करेंगे

  • सीएम ने कहा कि मोदी की गारंटी के अंतर्गत जो भी वादा हमने किया है। सभी वायदे पांच साल के अंतर्गत पूरा करेंगे। हमने वादा किया है कि जो विवाहित महिलाएं हैं उनके खाते में हर महीना एक हजार रुपए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत देंगे। इसके लिए भी हमने अनुपूरक बजट में प्रावधान कर दिया है।
  • उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैसकार्ड धारी परिवारों को पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने का भी काम करेंगे।
  • भूमिहीन कृषि मजदूरों को एक साल में दस हजार रुपए देने का काम करेंगे। विभिन्न विभागों के एक लाख रिक्त पदों को पूरी पारदर्शिता के साथ भरेंगे।
  • सीएम ने कहा कि हम लोग तेंदूपत्ता को हरा सोना कहते हैं। हमारी सरकार तेदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से पारिश्रमिक का भुगतान करेगी। इसके साथ ही संग्राहकों के लिए चरण पादुका सहित अन्य लाभकारी योजनाओं को निरंतर जारी रखा जाएगा।
  • अब आपको आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रूपए की जगह 10 लाख रूपए तक की इलाज की सुविधा मिल सकेगी। अब बीमारी के इलाज के लिए ऋण लेने, खेत बेचने की जरूरत नहीं होगी।
  • हम किसानों से धान 21 क्विंटल प्रति एकड़ 3100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से खरीदेंगे। आवश्यकता पड़ने पर धान खरीदी का समय भी बढ़ाएंगे। ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews