कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए काम की खबर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया ये आदेश

Govt employee news

demo pic

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। केन्द्र की मोदी सरकार (Modi Government) के बाद अब छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार (Bhupesh Baghel government) ने कर्मचारियों-अधिकारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है।छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति को लेकर लगाई गई सभी पाबंदियां हटा दी हैं और आज 8 फरवरी से सभी अधिकारियों- कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कह है।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) ने आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े.. MP के रेल यात्रियों के काम की खबर, फिर शुरू हुई ये मेमू ट्रेन, 13 फरवरी तक ये ट्रेनें रद्द

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार, मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन आज मंगलवार 08 फरवरी 2022 से सभी श्रेणी के अधिकारियों-कर्मचारियों (CG Government Employees Officers) की शत्-प्रतिशत उपस्थिति के साथ होगा। कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए आज मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके पहले मंत्रालय तथा विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 50 प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़े.. स्व सहायता समूहों को आज सीएम शिवराज देंगे 300 करोड़ की सौगात, ऐसे मिलेगा लाभ

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के समस्त विभाग के समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव तथा समस्त विभागाध्यक्ष को जारी निर्देशों में कहा गया है कि वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए, आम जनता के कार्यों के शीघ्र निराकरण के लिए मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में शासकीय कार्य संचालन के लिए मंगलवार 08 फरवरी 2022 से सभी श्रेणी के अधिकारियों-कर्मचारियों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। समस्त अधिकारी-कर्मचारी कोविड-19 संक्रमण के बचाव के लिए समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। सभी अधिकारी-कर्मचारी कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित मापदण्ड जैसे- मास्क लगाना, एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाए रखना, सेनिटाइजर का समय-समय पर उपयोग करना आदि मापदण्डों का कड़ाई से पालन करें।

CG Employees

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews