Employees Promotion: कर्मचारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, आदेश जारी, बढ़ेगी सैलरी

officer Promotion

बिलासपुर, डेस्क रिपोर्ट । साउथ इस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के विभिन्न क्षेत्रों में पदस्थ 1778 कर्मचारियों बड़ा तोहफा मिला है। प्रबंधन ने श्रमशक्ति बजट 2022-23 के आधार पर सभी कर्मचारियों को एक साथ पदोन्नाति दी है। इसके निर्देश सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने 27 जुलाई को महाप्रबंधकों की समन्वय बैठक में जारी किए थे तथा 15 अगस्त के अभिभाषण में इसकी घोषणा की थी और 31 अगस्त को पदोन्नति दे दी गई है।

यह भी पढ़े..पेंशनरों के लिए नई अपडेट, 15 सितंबर से पहले पूरा करें ये काम, खाते में आएगी इतनी पेंशन, जानें पूरी प्रक्रिया

खास बात ये है कि पदोन्नाति पाए कर्मचारियों में केंद्रीयकृत कैडर के कर्मचारियों के लिए आदेश मुख्यालय से जारी किया गया। वहीं अन्य संवर्गों के लिए एरिया कार्मिक विभाग की टीमों ने पदोन्नाति आदेश जारी किया। इसके अनुसार एसईसीएल के हसदेव व कोरबा एरिया में सर्वाधिक 200 (प्रत्येक) कर्मचारी पदोन्नात हुए। वहीं बिश्रामपुर एरिया में 183, कुसमुंडा एरिया में 164, जमुना कोतमा एरिया में 130, सोहागपुर एरिया में 119, भटगांव एरिया में 113, चिरमिरी एरिया में 110, रायगढ़ एरिया में 81 कर्मचारी पदोन्नात हुए।

यह भी पढ़े..UP Weather: मौसम में बदलाव जारी, 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

इसके अलावा कोरबा कोलफील्ड्स में जहां कंपनी की मेगा परियोजनाएं संचालित हैंं, उनमें पदोन्नात कर्मचारियों की संख्या 500 से अधिक रही। एसईसीएल मुख्यालय से 27 कर्मचारी और अन्य अलग-अलग संवर्ग क्लर्क, डाटा एंट्री आपरेटर, ओवरसियर, असिस्टेंट फोरमेन, फोरमेन, फार्मासिस्ट, इंजीनियरिंग असिस्टेंट, मेट्रन, रेडियोग्राफर, टेक्निकल इंस्पेक्टर आदि विभाग से संबंधित रहे।ये सभी पदोन्नति श्रमशक्ति बजट 2022-23 के आधार पर योग्य एवं पात्र कर्मचारियों को दिए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews