किसानों के लिए बड़ी खबर, अब समर्थन मूल्य पर होगी इन दालों की खरीदी, इन्हें मिलेगी प्रोत्साहन राशि

farmers

ऱायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने इस सीजन से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दाल खरीदने का भी निर्णय लिया है।वही राइस मिलों को प्रोत्साहन राशि देने का भी निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़े.. हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, राज्य सरकार को दिए ये आदेश, 2 दिन में होगा ग्रेच्युटी का भुगतान

गुरुवार को सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने और राज्य में दलहन फसलों की पैदाबार बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में अरहर, उड़द एवं मूंग फसलों का उपार्जन किया जाएगा। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए।

मंत्रिपरिषद के फैसलों की जानकारी देते हुए कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया राज्य सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और राज्य में दलहनी फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए दाल को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का फैसला किया है। इस खरीफ सीजन में सरकार अरहर, उड़द और मूंग की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। इसके लिए जल्दी ही दिशा निर्देश जारी कर पंजीयन किया जाएगा। इस साल 50 हजार मीट्रिक टन दलहन खरीदने का लक्ष्य तय हुआ है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को CM का बड़ा तोहफा, इस भत्ते में की बढ़ोतरी, जुलाई से मिलेगा लाभ

गुरुवार को सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने और राज्य में दलहन फसलों की पैदाबार बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में अरहर, उड़द एवं मूंग फसलों का उपार्जन किया जाएगा। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews