अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 10 जून से पहले प्रस्तुत करें ये जानकारी, पेंशन पर भी बड़ी अपडेट

employees news

demo pic

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट।Employees News 2022: छत्तीसगढ़ के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। गृह विभाग, सी द्वारा संचालित विभागीय परीक्षा अगस्त में संचालित की जाएगी। इसके लिए इच्छुक अधिकारी-कर्मचारियों अपना नाम, पदनाम, कार्यालय का नाम, यदि आरक्षित श्रेणी के है, तो जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा जिस विषय की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं का की जानकारी सहित 10 जून 2022 तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में प्रस्तुत करें।

यह भी पढ़े.. MP News: कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, छुट्टियां कैंसिल, निर्देश जारी

दरअसल, छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग, सी द्वारा संचालित विभागीय परीक्षा अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अगस्त माह में आयोजित है। यह परीक्षा 1 से 8 अगस्त के बीच किया जाएगा। संयुक्त कलेक्टर ने बताया कि परीक्षा में बैठने वाले इच्छुक अधिकारी-कर्मचारियों की सूची नाम, पदनाम, कार्यालय का नाम, यदि आरक्षित श्रेणी के है, तो जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा जिस विषय की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं।उसका उल्लेख करते हुए पूर्ण जानकारी सहित 10 जून 2022 तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में प्रस्तुत करें। ताकि सूची समयावधि में आयुक्त रायपुर को भेजी जा सके। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा सचिव वित्त विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार सेवानिवृत्त और दिवांगत कर्मचारियों के आपत्तिशुदा पेंशन प्रकरणों को आनलाईन तैयार कर प्रेषित किये जाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो एवं प्रेषित प्रकरणों का निराकरण समयावधि में निराकरण किया जा सकें। इस संबंध में कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन जगदलपुर छग द्वारा जिला दन्तेवाड़ा में 10 जून 2022 को प्रशिक्षण एवं विशेष पेंशन शिविर का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़े..MPPSC: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, आज आवेदन का आखरी मौका, जुलाई में होगी परीक्षा

प्रशिक्षण स्थल संयुक्त भवन कलेक्टोरेट सभाकक्ष तृतीय तल में 10 जून 2022 को प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक प्रशिक्षण एवं 2 बजे से 6 बजे तक पेंशन शिविर स्थल कार्यालय जिला कोषालय दन्तेवाड़ा रखा गया है। इस संबंध में समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं शिविर में उपस्थित होने के निर्देश दिये गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews