विद्यार्थियों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीख बढ़ी, अब इतने दिन बाद खुलेंगे स्कूल

school holiday

CG News :  तेज उमस भरी गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ा दिया हैं, अब छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल 26 जून के बाद ही खुलेंगे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गर्मी और लू से बच्चों को बचाने के लिए ये फैसला लिया है।

इस समय उत्तर भारत के अधिकांश रही तेज गर्मी और लू की चपेट में हैं, छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं है, यहाँ भी तेज उमस भरी गर्मी पड़ रही है, गर्मी को देखते हुए पिछले दिनों सरकार ने स्कूलों में 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया था लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है।

गर्मी के कहर को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून से बढ़ाकर 26 जून तक करने के निर्देश दिए हैं , सीएम बघेल ने ट्वीट का इसकी जानकारी दी , उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा – भीषण गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों का ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी स्कूल 26 जून तक बंद रहेंगे। अपना और अपनों का ख्याल रखें। गर्मी बहुत है, पानी पीते रहें।

गौरतलब है कि प्रदेश के रायपुर , बिलासपुर, दुर्ग सहित अन्य कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा हैं, लोग दिन में घर से निकलने के लिए बच रहे हैं, कई जिलों में ये सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा है।

आपको बता दें कि  मध्य प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ा दिया है अब छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इसे बढ़ाने का फैसला किया है,  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद अब छत्‍तीसगढ़ के सभी स्कूल 26 जून तक बंद रहेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews