छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की अंतिम सूची, देखें किसे कहाँ से बनाया प्रत्याशी

bjp candidates list

CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपनी अंतिम सूची भी जारी कर दी , इस सूची में चार प्रत्याशियों के नाम है, आखिरी सूची में भाजपा ने शेष रह गई अंबिकापुर, बेलतरा, कसडोल, बेमेतरा से उम्मीदवार घोषित कर दिए, इन उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही भाजपा के सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है।

 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान  

छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 7 नवंबर को मतदान होगा और दूसरे चरण में 17 नवंबर को वोटिंग होनी है, वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। इस चौथी सूची से पहले भाजपा 86 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी थी, अब सभी प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।

इन उम्मीदवारों को उतारा मैदान में 

पार्टी ने अपनी अंतिम सूची में चार नामों का ऐलान किया है। भाजपा ने अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल को, बेलतरा से सुशांत शुक्ला को, कसडोल से धनीराम धीवर को और बेमेतरा से दीपेश साहू को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews