CG Board Exam : 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, दूसरी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, टाइम टेबल भी जारी, जुलाई से एग्जाम, ये रहेंगे नियम

प्रथम मुख्य बोर्ड परीक्षा में किसी विषय में फेल हुए छात्र दूसरी परीक्षा में बैठकर अनुत्तीर्ण हुए विषय की दोबारा परीक्षा दे सकेंगे, जिससे उनका साल नहीं खराब नहीं होगा।
jac Board Exam

CG Board 10th 12th : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। सीजी बोर्ड राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसा के तहत इस वर्ष 2024 में द्वितीय मुख्य परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 जून से शुरू हो गई है, अंतिम तिथि 30 जून है। किसी सब्जेक्ट में फेल या श्रेणी सुधार करने वाले छात्र आवेदन देकर सेकेंड चांस के लिए अप्लाई कर सकते है। इसके लिए शुक्रवार को एग्जाम टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है। इसके तहत 10वीं परीक्षा 24 जुलाई और 12वीं की 23 जुलाई से शुरू होंगी।

साल में 2 बार होगी बोर्ड परीक्षाएं

दरअसल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अब विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में दो अवसर प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की इसी अनुशंसा के तहत् इस वर्ष 2024 में द्वितीय मुख्य परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। ध्यान रहे इस बार सप्लीमेंट्री एग्जाम नहीं होंगे।परीक्षा एवं परीक्षा संबंधी निर्देश आदि की विस्तृत जानकारी मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।

कौन कर सकता है आवेदन

  •  इसमें वे समस्त विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो प्रथम मुख्य परीक्षा में पंजीकृत हों। ऐसे समस्त विद्यार्थी जो पूरक श्रेणी हैं, अनुत्तीर्ण है अथवा उत्तीर्ण हैं, श्रेणी सुधार के लिए इस द्वितीय मुख्य परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं।
  • जो छात्र उक्त परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि तक नियमित परीक्षार्थी अपने विद्यालय से तथा अवसर परीक्षार्थी समन्वय संस्थाओं के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  • प्रथम मुख्य बोर्ड परीक्षा में किसी विषय में फेल हुए छात्र दूसरी परीक्षा में बैठकर अनुत्तीर्ण हुए विषय की दोबारा परीक्षा दे सकेंगे, जिससे उनका साल नहीं खराब नहीं होगा। इन छात्रों को दूसरे चरण के लिए अलग से परीक्षा फॉर्म भरना होगा। यह नियम सत्र 2024-25 से पूरी तरह से लागू होगी।

टाइम टेबल/आवेदन तिथि

  • मण्डल की द्वितीय मुख्य परीक्षा हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य नियमित/अवसर के विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र भरने के लिये सामान्य शुल्क के साथ 21 जून 2024 से 30 जून 2024 तक तथा विलम्ब शुल्क के साथ 01 जुलाई 2024 से 02 जुलाई 2024 तक तिथि निर्धारित की गई है।
  • टाइम टेबल के अनुसार 10वीं की दूसरी परीक्षा 24 जुलाई से शुरू होकर आठ अगस्त 2024 तक चलेगी। 12वीं की परीक्षा 23 जुलाई से 12 अगस्त 2024 तक चलेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews