CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की 53 नामों की दूसरी सूची, देखें किसे कहां से बनाया प्रत्याशी

CG Election 2023

CG Congress Candidates 2nd List : विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है, इस सूची में 53 लोगों के नाम शामिल हैं, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाने वाले पूर्व महापौर जतिन जायसवाल को पार्टी ने जगदलपुर से प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी पूर्व महापौर किरण देव से होगा।

पहली सूची में 30 दूसरी सूची में 53 उम्मीदवार घोषित 

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं। जिसमें पहले चरण में सात नवंबर को चुनाव होंगे और दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान किया जायेगा, मतगणना 3 दिसंबर को होगी। गौरतलब है कि पिछले रविवार 15 अक्टूबर को अपने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के नाम भी शामिल थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews