माओवादी संगठन को फिर बड़ा झटका, सक्रिय नक्सली लीडर ने किया सरेंडर, 25 लाख रुपए का इनाम था घोषित

माओवादी पार्टी के प्रमुख नेता बंदी प्रकाश ने आत्मसमर्पण कर दिया है। तेलंगाना DGP के सामने बंदी प्रकाश ने सरेंडर किया है। बंदी प्रकाश पर छत्तीसगढ़ में 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बंदी प्रकाश ​पिछले 45 वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय था।
माओवादी संगठन को फिर बड़ा झटका, सक्रिय नक्सली लीडर ने किया सरेंडर, 25 लाख रुपए का इनाम था घोषित

छत्तीसगढ़ में सरकार में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए अभियान चला रही है। धीरे धीरे कई नक्सली हथियार डालते जा रहे हैं। आज फिर से एक माओवादी पार्टी के प्रमुख नेता बंदी प्रकाश ने आत्मसमर्पण कर दिया है। तेलंगाना DGP के सामने बंदी प्रकाश ने सरेंडर किया है। बंडी प्रकाश माओवादी पार्टी में स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य के रूप में लंबे समय से सक्रिय था। साथ ही बंदी प्रकाश पर छत्तीसगढ़ में 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कगार के प्रभाव से पार्टी के प्रमुख सदस्य एक के बाद एक अपनी सेना के साथ आत्मसमर्पण कर रहे हैं। बंदी प्रकाश माओवादी पार्टी में राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण संगठनकर्ता हैं। पिछले 45 वर्षों से विभिन्न स्तरों पर काम कर रहे उनके आत्मसमर्पण को पार्टी के लिए एक बड़ा झटका कहा जा सकता है। बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हाल ही में पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर माओवादियों से आत्मसमर्पण करने का आह्वान किया था।

तेलंगाना सीएम ने कहा कि कुछ माओवादी पहले ही आत्मसमर्पण कर चुके हैं और बाकी भी जन-जीवन में शामिल होकर देश के विकास का हिस्सा बनना चाहते हैं। बता दें कि यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ और तेलंगाना-दोनों राज्यों की पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

रविवार को 21 नक्सलियों का समर्पण

दो दिन पूर्व रविवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर में रविवार को 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 13 महिला कार्यकर्ता और 8 पुरुष कार्यकर्ता शामिल हैं। ये नक्सली केशकाल संभाग की कुएमारी/किस्कोडो एरिया कमेटी का हिस्सा थे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews