CG SCHOOL HOLIDAY 2026: दशहरा-दिवाली पर 5-5 दिन की छुट्टी, 24 से 28 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश, यहां देखें लिस्ट

छत्तीसगढ के स्कूल शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर ,स्कूलों में दशहरा-दिवाली पर 5-5 दिन का अवकाश, शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर तक
school

छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों और शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तिथियां घोषित कर दी हैं। इस आदेश के तहत राज्य के सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त, निजी स्कूलों और डी.एड./बी.एड. कॉलेजों में कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक ये अवकाश सरकारी स्कूलों, अनुदान प्राप्त स्कूलों और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ डीएड., बीएड. और एमएड. कॉलेजों पर भी लागू होंगे। शासन के नियमानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 की अवधि 16 जून 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2027 तक रहेगी। अवकाश की समाप्ति के बाद निर्धारित समय के अनुसार स्कूलों में नियमित कक्षाएं दोबारा शुरू होंगी।

  • दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक कुल 5 दिनों की छुट्टी रहेगी।
  • ​दीपावली अवकाश : स्कूलों में 06 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक लगातार 5 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है।
  • ​शीतकालीन अवकाश (विंटर ब्रेक) : सर्दियों के मौसम में 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक 5 दिनों का शीतकालीन ब्रेक रहेगा।

विभाग ने इस आदेश की प्रतिलिपि राज्य के सभी संभागायुक्तों, सभी जिलों के कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों तथा संबंधित शिक्षण संस्थानों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दी है। सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों को शासन द्वारा निर्धारित इस अवकाश तालिका के आधार पर ही अपनी शैक्षणिक गतिविधियों एवं छुट्टियों का संचालन करना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews