Transfer News: राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, दीप्ति गौते को नई जिम्मेदारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में डॉ. ऋतु वर्मा को PSC के परीक्षा नियंत्रक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिप्ती गौते को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
transfer news

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों के तबादले किए हैं। 27 अगस्त, गुरुवार देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं और सभी अधिकारियों को उनके नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

इस फेरबदल में मंत्रालय के साथ-साथ जिला पंचायत, नगर निगम और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से जुड़े महत्वपूर्ण पद भी शामिल हैं।  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग डॉ. ऋतु वर्मा को PSC के परीक्षा नियंत्रक के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है। उनकी जगह दीप्ति गौते को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी तबादला सूची

  1. देवनारायण कश्यप (आयुक्त, नगर पालिका निगम, अंबिकापुर) को उप सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग नियुक्त किया गया है।
  2. चित्रकांत चाली ठाकुर (अपर कलेक्टर, कोंडागांव) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नारायणपुर बनाया गया है।
  3. दीप्ति गौते (अपर कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा) को परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC), नवा रायपुर अटल नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  4. गुड्डू लाल जगत (अपर कलेक्टर, बेमेतरा) को उप सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
  5. विनय कुमार अग्रवाल (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नारायणपुर) को आयुक्त, नगर पालिका निगम, अंबिकापुर (सरगुजा) बनाया गया है।
  6. डॉ ऋतु वर्मा (उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग) को परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है, जबकि उनकी शेष मूल पदस्थापना यथावत रहेगी।

cg sas transfer order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews