CG TET Exam: 1 फरवरी को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा, परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी, जानें डिटेल्स

CG TET Exam: परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। हल्के रंग के आधी बाह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आएं।
teacher NEWS

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए काम की खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 1 फरवरी 2026 को शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 12:15 (क्लास 1-5 के लिए) और दूसरी पाली दोपहर 3:00 से शाम 5:45 (क्लास 6-8 के लिए)। परीक्षा प्रदेश के लगभग 20 जिला मुख्यालयों में आयोजित होगी।

चूंकि यह परीक्षा प्रातः 09:30 बजे से प्रारंभ हो रहा है अतः मुख्य द्वार प्रात 09:00 बजे बंद कर दिया जाएगा। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 03ः00 बजे प्रारंभ हो रहा है, ऐसे में मुख्य द्वार दोपहर 2:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा प्रदेश के लगभग 20 जिला मुख्यालयों में आयोजित होगी। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड 23 जनवरी 2026 से व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी

  • परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रुप से अवलोकन कर लें, ताकि परीक्षा के दिन कोई असुवधिा न हो।
  • परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम-से-कम 2 घटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके।
  • परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा।
  • हल्के रंग के आधी बाह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आना होगा। काले, गहरे नीले, गहरे हरे जामुनी, मैरून बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपडे पहनना वर्जित होगा। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है।
  • सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षाकर्मी से जांच कराना होगा।
  • धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।
  • फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का अभूषण वर्जित है।
    परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी. पर्स, पाउच, स्कार्फ बेल्ट टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।
  • परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी।
  • परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पाइंट पेन लेकर ही आना होगा।
  • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी) ले जाना अनिवार्य है।

https://vyapamcg.cgstate.gov.in/uploads/pdfs/b9004de3-6a19-4945-99fd-7149927857a1.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews