Hindi News

CG Weather: नए सिस्टम से 24 घंटे में बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी,पढ़िए विभाग का पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Published:
CG Weather: नए सिस्टम से 24 घंटे में बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी,पढ़िए विभाग का पूर्वानुमान

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए सिस्टम से अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा होगा।4-5 अक्टूबर को बारिश के आसार है। छग मौसम विभाग (CG Meteorological Department) ने आज सोमवार 3 अक्टूबर 2022 को मानसून ट्रफ और चक्रीय चक्रवाती घेरे के प्रभाव से गरज चमक के साथ कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश आसार है। साथ ही एक-दो स्थानों पर वज्रपात होने की भी संभावना जताई है।वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े..UP Weather: 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें विभाग का पूर्वानुमान

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव होगा और एक बार फिर बारिश का दौर देखने को मिलेगा। वर्तमान में मानसून की विदाई रेखा जम्मू , उना, चंडीगढ़, करनाल, बागपत, दिल्ली, अलवर, जोधपुर, और नलिया है। वही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी- तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर स्थित है तथा 5.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, ऐसे में आज सोमवार 3 अक्टूबर को प्रदेश कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ बौछार की संभावना है।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, मंगलवार 4 अक्टूबर से एक बार फिर मौसम में बदलवा देखने को मिलेगा। कहीं हल्की से मध्यम तो एक दो स्थानों पर तेज वर्षा होने की संभावना है। यह पोस्ट मानसून में काउंट होगी। छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई 10 अक्टूबर तक हो सकती है।छत्तीसगढ़ में चार और पांच अक्टूबर को गरज के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े..MP Weather: 24 घंटे में एक्टिव होगा नया सिस्टम, 1 दर्जन जिलों में बारिश के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान-शहरों की स्थिति

बता दे कि राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 1248.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज दो अक्टूबर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2393.1 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 585.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

जिलेवार बारिश का रिकॉर्ड 2 अक्टूबर तक

  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 969.6 मिमी, बलरामपुर में 1002.5 मिमी, जशपुर में 1021.1 मिमी, कोरिया में 870.1 मिमी, रायपुर में 913.6 मिमी।
  • बलौदाबाजार में 1157.2 मिमी, गरियाबंद में 1257.5 मिमी, महासमुंद में 1155.4 मिमी, धमतरी में 1303.1 मिमी, बिलासपुर में 1440.9 मिमी, मुंगेली में 1308.3 मिमी, रायगढ़ में 1184.1 मिमी।
  • जांजगीर-चांपा में 1359.3 मिमी, कोरबा में 1210.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1065.8 मिमी, दुर्ग में 960.1 मिमी, कबीरधाम में 1117.5 मिमी, राजनांदगांव में 1217.7 मिमी, बालोद में 1285.3 मिमी।
  • बेमेतरा में 715.7 मिमी, बस्तर में 1815.2 मिमी, कोण्डागांव में 1274.9 मिमी, कांकेर में 1530.5 मिमी, नारायणपुर में 1459.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 1803.3 मिमी और सुकमा में 1593.5 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews