CG Weather: 10 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का असर, बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा, जानें पूर्वानुमान

UP Weather,

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है।उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से बस्तर, अंबिकापुर और पेंड्रा रोड के मौसम में अब ठंडक महसूस होने लगी है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (Chhattisgarh Meteorological Department) की मानें तो आज मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

यह भी पढे..UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार, बढ़ेगी ठंड, जानें पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से शुष्क हवा का आगमन लगातार जारी है । प्रदेश 07 नवम्बर को मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है । प्रदेश में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। नवंबर के दूसरे हफ्ते में बादल हटते ही प्रदेश में कड़ाकी की ठंड शुरू हो जाएगी। 10 नवंबर के बाद से प्रदेश में ठंड में और बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान और ज्यादा गिरेगा।

यह भी पढ़े..MP News: लापरवाही पर एक और कार्रवाई, पटवारी समेत 3 निलंबित, 10 को कारण बताओ नोटिस

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य में हल्के बादल छाए हुए हैं, हालांकि इसका प्रभाव जैसे ही कम होगा तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।वही 7 और 8 नवंबर नवंबर को बिलासपुर में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है ।कई जिलों में हल्का कोहरा छाए रहने के कारण मौसम में नमी और ठंडक बरकरार है। पश्चिमी विक्षोभ और साउथ-वेस्ट मानसून का असर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के दक्षिणी छोर सहित राजधानी रायपुर के आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews