CG Weather: मौसम में फिर बदलाव, इन जिलों में बारिश के आसार, सितंबर में होगी मानसून की विदाई, जानें विभाग का पूर्वानुमान

cg weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट । छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश में भारी बारिश का दौर अब थम गया है, हालांकि अगस्त अंत तक हल्की से मध्यम बारिश होने का सिलसिला जारी रह सकता है। वही सितंबर के दूसरे सप्ताह में मानसून की विदाई हो सकती है। छग मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज शनिवार 26 अगस्त को मानसून द्रोणिका के प्रभाव प्रदेश भर में बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है।

यह भी पढ़े.. MP Teacher Recruitment 2022 : शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, DPI ने जारी किए नियुक्ति आदेश, यहां देखें विषयवार लिस्ट

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, मानसून द्रोणिका के प्रभाव के चलते आज शनिवार को प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।रायपुर समेत कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और चमकने के भी आसार है। एक दो स्थानों पर तेज बारिश देखने को मिल सकती है। 28 अगस्त तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है, सितंबर में एक बार फिर मौसम में बदलाव दिखेगा।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Update) के अनुसार, छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में 87 दिनों में सामान्य से ज्यादा वर्षा हुई है। प्रदेश में 26 अगस्त तक 1009.9 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक है। इसमें बीजापुर में सर्वाधिक 2067.5 मिमी तथा सरगुजा में सबसे कम 484.3 मिमी वर्षा रिपोर्ट हुई है।अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। वर्ष-2021 में पूरे मानसून सीजन में प्रदेश में 1107.7 मिमी वर्षा हुई थी, जो सामान्य से तीन प्रतिशत कम थी।

यह भी पढ़े.. आखिर इस जिले के कलेक्टर से क्यों नाराज हुए सीएम शिवराज, जानें क्या है वजह

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सितंबर के पहले सप्ताह में वापसी के चरण में प्रवेश करने की संभावना है, जो सामान्य तिथि से लगभग एक पखवाड़ा पहले होगा। इससे पहले अगस्त अंत तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ कुछ दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। एक दो स्थानों पर अगस्त अंत तक तेज बारिश देखने को मिल सकती है

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews