Hindi News

CG Weather: मौसम में बदलाव, बस्तर संभाग समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

Written by:Pooja Khodani
Published:
CG Weather: मौसम में बदलाव, बस्तर संभाग समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। द्रोणिका के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज 9 जुलाई शनिवार को बस्तर, बिलासपुर समेत एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही एक दो जगह पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।। छत्तीसगढ़ में आज तक 235.8 मिमी पानी बरसा है, जबकि 286.7 मिमी बरसात हो जानी चाहिए थी।

यह भी पढ़े..CG Weather: नया सिस्टम एक्टिव, 1 दर्जन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, आज शनिवार को प्रदेश भर में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही मानसून द्रोणिका के प्रभाव से रायपुर, बिलासपुर, दक्षिण छग और बस्तर क्षेत्र में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज 9 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ बौछार की संभावना है। दक्षिण जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Update ) के अनुसार, मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, जबलपुर, पेंड्रा रोड, कलिंग पटनम, उत्तर पश्चिम और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से होते हुए पूर्व की ओर होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, दकिण तटीय ओडिशा तथा तटीय उत्तर आंध्र प्रदेश के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

यह भी पढ़े.. PM Kisan: करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज!12वीं किस्त पर बड़ी अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे 2000

बता दे कि राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 230.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज आठ जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 429.1 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 113.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

8 जुलाई तक बारिश रिकॉर्ड

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 130.4 मिमी, सूरजपुर में 185.3 मिमी, जशपुर में 129.2 मिमी, कोरिया में 200.4 मिमी, रायपुर में 135.9 मिमी, बलौदाबाजार में 236.1 मिमी, गरियाबंद में 254.2 मिमी, महासमुंद में 238.8 मिमी, धमतरी में 195.5 मिमी, बिलासपुर में 273.5 मिमी, मुंगेली में 334.4 मिमी, रायगढ़ में 237.8 मिमी, जांजगीर-चांपा में 350.1 मिमी, कोरबा में 211.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 350.6 मिमी, दुर्ग में 199.7 मिमी, कबीरधाम में 228.0 मिमी, राजनांदगांव में 236.8 मिमी, बालोद में 269.5 मिमी, बेमेतरा में 178.2 मिमी, बस्तर में 235.3 मिमी, कोण्डागांव में 209.0 मिमी, कांकेर में 210.5 मिमी, नारायणपुर में 237.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 224.9 मिमी और सुकमा में 210.4 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews