CG Weather : उत्तरी हवा का प्रभाव, इन संभागों में कड़ाके की ठंड, शीतलहर के हालात, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

up weather

CG Weather Update Today :  रविवार से छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर बदल गया है, तापमान के नीचे गिरते ही ठंड में इजाफा होने लगा है।  छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (Chhattisgarh Meteorological Department) के अनुसार, अगले 24 घंटे में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के आसार जताए हैं। कई जिलों में तो शीतलहर जैसे स्थिति निर्मित होने की संभावना बढ़ गई है, ऐसे में अगले एक माह में अच्छी ठंड पड़ सकती है।

छत्तीसगढ़ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा (CG Weather update) ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडे और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है । प्रदेश में आज दिनांक 19 दिसम्बर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अगले दो -तीन दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है।प्रदेश के बस्तर संभाग में तापमान में कमी आएगी।

छग मौसम विभाग (CG Weather Forecast) की मानें तो उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सरगुजा और बिलासपुर संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। अंबिकापुर, कबीरधाम  और पेंड्रा से लेकर कवर्धा के पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री  पर आ गया है। मैनपाट और जशपुर के पंडरापाठ इलाकों में पारा 4 डिग्री तो राजधानी रायपुर में भी 24 घंटे में रात का तापमान 4 डिग्री गिरकर 14 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

cg weather update

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews