CG Weather: द्रोणिका का प्रभाव, कई जिलों में आंधी-बारिश के आसार, इस दिन होगी मानसून की एंट्री!

IMD weather update

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट।  प्री मानसून और द्रोणिका के प्रभाव के चलते छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक से बदल गया है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। छ्त्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज 13 जून 2022 सोमवार को  कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। वही 16 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 9 संभागों में बारिश के आसार, बिजली गिरने-चमकने का भी अलर्ट, अगले हफ्ते आएगा मानसून

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम असम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है जिसके कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है।आज 13 जून सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। बादल छाने के कारण राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather alert) के अनुसार,  13 जून को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने व अंधड़ चलने की संभावना है। मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है ऐेसे में मानसून के 14 से 16 जून के बीच प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। पहले 11 जून तक मानसून आने की संभावना जताई थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews