CG Weather: रायपुर के तापमान में बढ़ोतरी, बीते मंगलवार ने तोड़ा 10 सालों का रिकॉर्ड

CG Weather: रायपुर के तापमान में बढ़ोतरी, बीते मंगलवार ने तोड़ा 10 सालों का रिकॉर्ड

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसम में अलग ही बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम का रंग कुछ बदला हुआ है और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि, अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नजर नहीं आया है।

बीते 10 सालों में दिसंबर में रायपुर के तापमान की बात करें तो मंगलवार सबसे गर्म दिन रहा। यहां न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। बीते 10 सालों में ये तापमान कभी भी 11.9 डिग्री से ज्यादा नहीं गया है।

वहीं प्रदेश के कुछ इलाकों में ठंड देखी गई। सबसे ज्यादा ठंड कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर में देखी गई। यहां पर न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर से ठंडी हवाओं का आना शुरू हो चुका है और 10 दिसंबर के बाद से प्रदेश में ठिठुरन होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। ठंड होने के चलते न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार हो रहा है। प्रदेश में 7 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में आने वाले दिनों में गिरावट होगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews