CG Weather : प्रदेश में मानसून की दस्तक, एक दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज-येलो अलर्ट, CM का दौरा रद्द, जानें IMD का पूर्वानुमान

IMD weather update

CG Weather Alert Today : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ ही पूरे प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है।अगले 72 घंटे तक राज्य में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ मौसम वैज्ञानिक डॉ एचपी चंद्रा के अनुसार, अगले 3 घंटों में बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कबीरधाम, महासमुंद, मुंगेली, रायपुर, राजनांदगांव में आकाशीय बिजली गिरने की अति संभावना है।इधर, बस्तर में खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सुकमा और जगदलपुर का दौरा रद्द हो गया है, अब वे इन कार्यक्रमों में वर्चुअली शामिल होंगे।

आज इन जिलों में बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट 

छग मौसम विभाग ने  प्रदेश में अगले 24 घंटों के लिए बस्तर, बीजापुर, कोंडागांव और गरियाबंद जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों में बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, बस्तर और महासमुंद जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।वही अगले 72 घंटों में सरगुजा संभाग के सभी जिलों में और रायगढ़ कोरबा और जांजगीर में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। 26 को कोरबा,बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बस्तर  और 27 को रायगढ़ और बलौदाबाजार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

सीजी मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उत्तर तटीय ओडिशा तक एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक है और एक द्रोणिका पंजाब से उत्तर पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है, ऐसे में आने वाले दो दिनों में अब प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा होगी।  आने वाले पांच दिनों में प्रदेश के तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियम की गिरावट दर्ज हो सकती है।

48 घंटे के लिए इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सीजी मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून के पहुंचने के चलते बस्तर और सुकमा इलाके में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पूरे राज्य में मानसून एक्टिव हो जाएगा।इसके अलावा बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 48 घंटों में भारी वर्षा का अनुमान है। वही बालोद, बलौदाबाजार, दुर्ग, रायपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, गरियाबंद, जांजगीर, कबीरधाम, मुंगेली, महासमुंद, रायगढ़ और राजनांदगांव में आकाशिय बिजली गिरने की भी संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews