CG Weather: मानसून द्रोणिका का असर, 24 जुलाई तक जारी रहेगा वर्षा का दौर, 2 दर्जन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपडेट

IMD weather update

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट।  मानसून द्रोणिका और निम्न दाब के प्रभाव के चलते 24 जुलाई तक भारी बारिश के आसार है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज गुरूवार 21 जुलाई को रायपुर, दुर्ग समेत 2 दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, मानसून के असर से 21 से 23 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।इधर, एक जून 2022 से अब तक राज्य में 446.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 6 संभागों में बिजली गिरने का अलर्ट, कई सिस्टम एक्टिव

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Update) के अनुसार, मानसून द्रोणिका गंगानगर, रोहतक, मेरठ, फुरसतगंज, पटना, धनबाद, पुरुलिया, और उसके बाद पूर्व दक्षिण- पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा झारखंड और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार है।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Alert) के अनुसार, प्रदेश में 21 जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा भी हो सकती है।विभाग ने चेतावनी दी है कि 21 से 23 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। बुधवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

यह भी पढ़े.. IMD Alert : यूपी, उत्तराखंड, बिहार सहित कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, मानसून द्रोणिका और निम्न दाब के प्रभाव के चलते आज गुरुवार से 3 दिनों तक भारी वर्षा के आसार है। वही गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।भारी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 11 जुलाई तक सामान्य से कम वर्षा रहने वाले छत्‍तीसगढ़ में 19 जुलाई तक की स्थिति में सामान्य से 10 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हो गई है।

बता दे कि राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 446.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 20 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1126.9 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 140.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

अबतक का जिलेवार बारिश का रिकॉर्ड

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 161.8 मिमी, सूरजपुर में 231.1 मिमी, जशपुर में 181.6 मिमी, कोरिया में 249.5 मिमी, रायपुर में 311.2 मिमी, बलौदाबाजार में 413.4 मिमी, गरियाबंद में 527.9 मिमी, महासमुंद में 467.4 मिमी, धमतरी में 550.2 मिमी, बिलासपुर में 460.6 मिमी, मुंगेली में 500.0 मिमी, रायगढ़ में 383.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 516.6 मिमी, कोरबा में 332.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 451.4 मिमी, दुर्ग में 432.7 मिमी, कबीरधाम में 426.3 मिमी, राजनांदगांव में 512.9 मिमी, बालोद में 607.7 मिमी, बेमेतरा में 326.3 मिमी, बस्तर में 553.8 मिमी, कोण्डागांव में 541.2 मिमी, कांकेर में 640.6 मिमी, नारायणपुर में 466.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 537.8 मिमी और सुकमा में 438.0 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews